Wednesday, 19 March 2014

फिर से जीतेगा कमल का निशान हमारे जिला गोंडा में.........




फिर से आया है चुनावी घमासान
हमारे जिला गोंडा में
बूढ़े बूढी सहित सब जवान
बोले जीतेगा का कमल का निशान
हमारे जिला गोंडा में
महगाई से छुड़ायेगा जो जन
पूरे गोंडा में चला है तूफ़ान
फिर बोलेंगे सब जय श्री राम
फिर से जीतेगा कमल का निशान
हमारे जिला गोंडा में
मजदूर से लेकर सब किसान
हो  गये बहुत परेशान
फिर से खेलेंगे कमल  दांव
फिर से हिन्दू  जुबान
और जीतेगा कमल का निशान
हमारे जिला गोंडा में
गोंडा पायेगा  पुरानी वही शान
सरजू  मइया में उठा है उफान
अब खुश होंगे सब इंसान
क्यूकि जीतेगा कमल का निशान
हमारे जिला गोंडा में

Saturday, 15 March 2014

शायद मैं खो गया हूँ ...



मंजिल की तलाश में,
कामयाबी कि आस में,
कुछ करने के विश्वास में,
फिर अपनों के साथ में,
अकेला अब हो गया हूँ,
शायद मैं खो गया हूँ ...
बुजुर्गों की कहानी में,
राजा और रानी में,
इस बहती हुयी रवानी में,
जाग चुका हूँ पहले ही,
थोडा अब सो गया हूँ,
शायद मै खो गया हूँ…

लुटेरों की भीड़ में,
पुरखों कि नीड़ में,
उलझी सी तकदीर में,
अकेला मै खड़ा हूँ पहले,
ठगा अब रह गया हू,
शायद मै खो गया हूँ…

बोझिल मलीन राहों में,
दुखती रगों की आहों में,
उसकी खूबसूरत बाँहों में,
फिर दोस्तों की पनाहो में,
देर तक आकर रो गया हूँ,
शायद मै खो गया हूँ…

Ajay singh
9792363733